गोरखपुर में डबल मर्डर: सात साल बाद घर लौटीं रिटायर्ड रेलकर्मी की पत्‍नी और नाती की गला रेतकर हत्‍या

2020-10-15 1

गोरखपुर के शाहपुर इलाके के रामजानकीनगर में रिटायर्ड रेलकर्मी की पत्नी व 12 साल के नाती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। अभी तक हत्या की वजह पता नहीं चल सकी है मगर पुलिस इसे सम्पत्ति विवाद से जोड़कर देख रही है क्योंकि पति-पत्नी में बीते सात साल से अनबन चल रही थी। फिलहाल दोनों एक ही मकान में अलग-अलग रहते थे। गुरुवार की देर शाम 8 बजे नया टोला रामजानकीनगर निवासी वीरेन्द्र सिंह की 62 वर्षीया पत्नी चंदा व 12 साल के नाती नैतिक की लाश घर में मिली जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों का किसी तेज चाकू से गला रेता गया था। हत्या की खबर पाते ही पुलिस हरकत में आ गई। फोरेंसिक व डाग स्कवायड के साथ मौके की छानबीन की जा रही है।रेलवे से रिटायर वीरेन्द्र सिंह व उनकी पत्नी के बीच 7 साल से अनबन चल रही थी। वीरेन्द्र सिंह ने पत्नी को घर से निकाल दिया था तो वह पचपेड़वा में किराये के मकान में रहने लगी। अभी एक हफ्ता पहले दोनों में समझौता हुआ और वीरेन्द्र ने पत्नी चंदा को मकान के तीन कमरे रहने को दे दिए थे। तब वह यहीं रहने लगींं।

Free Traffic Exchange

Videos similaires