भारत के 11वें राष्ट्रपति व मिसाइल मैन रहे एपीजे कलाम की जयंती आज

2020-10-15 24

इतिहास में 15 अक्टूबर का दिन भारत के मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रम को फौलादी और अभेद बनाने वाले पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। बेहद सहज और सरल व्यक्तित्व वाले मृदुभाषी कलाम की रहनुमाई में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने सबसे घातक और मारक हथियार प्रणालियों का देश में ही विकास किया। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंति के जन्मदिन को दुनिया में वर्ल्ड स्टूडेंट डे के नाम से भी जाना जाता है। 15 अक्टूबर 1931 को जन्मे कलाम देश के युवाओं को देश की सच्ची पूंजी मानते थे और बच्चों को हमेशा बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते थे। राष्ट्रपति के साथ साथ उन्हें देश के महान वैज्ञानिकों की लिस्ट में भी गिना जाता है। देश के इस 11वें राष्ट्रपति का 27 जुलाई 2015 में शिलॉन्ग में निधन हो गया। एपीजे अब्दुल कलाम में बचपन के दिनों से ही विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न हो गई थी वे शुरू से ही चीजों को जानने और नई नई खोज करने के प्रति आकर्षित थे। उनकी प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है।

Free Traffic Exchange

Videos similaires