12 घंटे के अंदर हत्या का खुलासा, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

2020-10-10 3

दिनांक 05/10/2020 को रविन्द्र कुमार पुत्र राधेश्याम नि. गौसगंज थाना गोला जनपद खीरी द्वारा अपनी पत्नी पुष्पा देवी की मृत्यु किसी अज्ञात कारण से हो जाने की सूचना दी थी जिसके आधार पर मृतका पुष्पा देवी पत्नी रविन्द्र कुमार उपरोक्त का पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतका की मृत्यु दम घुटने के कारण होना पाया गया। जिसके उपरांत मृतका की मॉ श्रीमती रामवती पत्नी श्री जसकरन नि. ग्राम माधव टाण्डा थाना माधव टाण्डा जनपद पीलीभीत की तहरीर के आधार पर थाना गोला पर मु.अ.सं. 629/2020 धारा 302 भा.द.वि. बनाम रविन्द्र कुमार पुत्र राधेश्याम नि. गौस गंज थाना गोला खीरी के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना के दौरान मुकदमा उपरोक्त में पत्नी द्वारा अपने पति के किसी अन्य महिला के साथ नाजायज संबंध होने के कारण घर मे आपस मे झगड़ा होता था। इसी कारण पति रविन्द्र उपरोक्त द्वारा तांत्रिक इस्माईल पुत्र बशीर अहमद नि. राजेन्द्र नगर B ब्लॉक थाना गोला खीरी के साथ मिलकर पत्नी की दम घोट कर हत्या कर दी।

Free Traffic Exchange

Videos similaires