इंदौरः बदमाश ने पहले महिला का पीछा किया फिर सरेराह चेन छीनकर भागा, वारदात सीसीटीवी में कैद

2020-09-30 70

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में बदमाश ने पहले महिला का पीछा किया फिर चेन छीन कर फरार हो गया। बापजीनगर निवासी 52 वर्षीय संगीता शर्मा शाम करीब 6 बजे बाजार से घर आ रही थी। तभी एक बदमाश पैदल उसके पास आया और उनसे बात की। महिला घबरा गई और दौड़ी इतने में बदमाश ने चेन छीन ली। शोर मचाने पर वह फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Videos similaires