कार्यक्रम में राजस्व मंत्री गोविंद सिंह भी शामिल। लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह भी पहुंचे। सागर सांसद राजबहादुर सिंह सहित अन्य नेतागण हुए शामिल। सीएम ने यहां 804 करोड़ रुपयो की 131 कार्यो का भूमि पूजन किया। इसमे 16 भवन तथा सड़क भी शामिल हैं। भूमिपूजन के कार्यों में जिले की सातों विधानसभाओं के विभिन्न ग्रामो की नलजल योजनाएं भी शामिल हैं। करीब 550 करोड़ रुपयो के 46 निर्माण कार्यो का भूमिपूजन सिर्फ सुरखी विधानसभा क्षेत्र के लिए हुआ हैं।