बुढ़ाना में कृषि बिल के विरुद्ध मेरठ करनाल हाईवे पर किसानों का चक्का जाम

2020-09-25 8

मुजफ्फरनगर। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा बीते मानसून सत्र में पास कराए गए कृषि अध्यादेशों के विरोध में आज किसान आंदोलनरत हैं। पंजाब और हरियाणा में पहले ही रेल रोको आंदोलन चल रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी किसान सड़कों पर उतर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन को उतरे। मेरठ करनाल हाइवे जाम सैकड़ों की संख्या में किसानों ने मेरठ करनाल हाइवे जाम कर दिया। इस दौरान किसान आन्दोलन में राहगीरों का लम्बा जाम लग गया। हाइवे के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं। किसानों के हंगामे को लेकर प्रशासन के हाथ-पांव फूले। बता दें कई महीनों से किसान अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन को चेतावनी दे रहे थे। किसान बिल के खिलाफ बुढ़ाना में प्रदर्शन, ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर हाईवे किया बंद बुढ़ाना में कृषि बिल को लेकर किसान प्रदर्शन शुरू हो गया है। यहां भारतीय किसान यूनियन के कार्येकर्ताओ ने हाइवे जाम कर दिया। ट्रैक्टर, ट्राली लगाकर किसानों ने हाइवे ब्लॉक कर दिया है। गन्ना भुगतान और कृषि बिल वापसी को किसानो का ये प्रदर्शन हो रहा है।

Free Traffic Exchange

Videos similaires