लखनऊ: सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया तहसीलों में प्रदर्शन

2020-09-21 9

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर हो रहे हैं। सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गोमती नगर स्थित सदर तहसील में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। समाजवादी कार्यकर्ताओं ने सपा नेता पूजा शुक्ला के नेतृत्व में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई, कानून व्यवस्था और किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी की तरफ से यह प्रदर्शन प्रदेश व्यापी किया गया। उत्तर प्रदेश के सभी तहसीलों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लखनऊ में सरोजनीनगर, मोहनलालगंज, सदर, बक्शी का तालाब तहसीलों में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान तहसीलों में भारी तादाद में पुलिस बल तैनात रही। सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई हालांकि काफी हंगामे के बाद स्थिति को पुलिस ने संभाला।   

Free Traffic Exchange

Videos similaires