सावित्री कठेरिया ने आवास पर सुनी जनता की समस्याएं

2020-09-20 2

इटावा जनपद में भारतीय जनता पार्टी की विकासखंड भरथना क्षेत्र से विधायक सावित्री कठेरिया ने अपने पक्के बाग स्थित आवास पर जनता की समस्याओं को लेकर जनता दरबार लगाया। जहां पर सावित्री कठेरिया ने फरियादियों की समस्याओं को विस्तार से सुना। वहीं, उनकी समस्याओं का जल्द ही समाधान करने का उन्हें आश्वासन दिया।