इटावा जनपद में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने से किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। बुधवार को जल स्तर बढ़ने के बाद चंबल नदी के किनारे किसानों की फसल में चंबल नदी का पानी जाने लगा है, जिसकी वजह से किसान की फसल बर्बाद होती हुई दिखाई दे रही है। किसान की फसल बर्बाद होने से किसान को काफी बड़ा नुकसान होगा।