इटावा जनपद में भारतीय जनता पार्टी की भरथना क्षेत्र से विधायक सावित्री कठेरिया ने अपने पक्के बाग स्थित आवास पर जनता की समस्याओं को लेकर जनता दरबार लगाया। इस दौरान फरियादी अपनी फरियाद लेकर विधायक के पास पहुंचे। जहां पर विधायक ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। वहीं उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।