इंदौर: पहली बारिश ने खोली दावों की पोल, जिम्मेदार निकलें जायजा लेने

2020-08-22 81

शहर में पहली बारिश ने निगम प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी है। पहली बारिश के बाद ही सड़कें जहां नदियों में बदल गई है, वही कई क्षेत्रों में लोगों के घरों में दो-दो फिट पानी भरने के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हालात बिगड़ने के बाद सांसद शंकर लालवानी ने अधिकारियों से चर्चा की और निगम आयुक्त के निर्देश पर निगम के अधिकारियों ने कवायद शुरू की है। निगम प्रशासन के साथ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। पहले निगम के कंट्रोल रूम में सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर मनीष सिंह, डीआईजी हरिनारायण चारी और निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने भारी बारिश से बचाव के संदर्भ में बैठक कर रणनीति बनाई। इसके बाद सांसद के साथ शहर के तीनों प्रमुख अधिकारी शहर के दौरे पर निकले। कई क्षेत्रों में दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। वही संबंधित अधिकारियों को पानी निकासी के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए गए।

Free Traffic Exchange

Videos similaires