स्वतंत्रता दिवस पर निगम प्रशासक ने फहराया तिरंगा, लॉन्च की गई नई वेबसाइट

2020-08-15 52

74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इंदौर नगर निगम में भी ध्वजारोहण किया गया। संभाग आयुक्त और नगर निगम प्रशासक पवन शर्मा ने यहां ध्वजारोहण किया। इस मौके पर नगर निगम की नई वेबसाइट का भी शुभारंभ किया गया| कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर निगम प्रशासक पवन शर्मा ने निगम की टीम का मनोबल बढ़ाते हुए उनकी हौसला अफजाई की, साथ ही कोरोना संक्रमण काल में निभाई गई निगम कर्मचारियों की भूमिका पर संतोष जाहिर किया। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था और स्वच्छता के लिए निगम कर्मचारियों के जज्बे को लेकर निगम प्रशासक पवन शर्मा ने उम्मीद जताई कि शहर स्वच्छता की हैट्रिक लगाने के बाद इस बार स्वच्छता का चौका जरुर लगाएगा। उन्होंने कहा कि देशवासियों की उम्मीद इंदौर शहर से बढ़ चुकी है, ऐसे में उम्मीदों पर खरा उतरना अपने आप में किसी चुनौती से कम नहीं है। वही निगमायुक्त प्रतिभा पाल निगम की नई वेबसाइट के बारे में बताते हुए कहा कि अब इंदौर नगर निगम से जुड़ी कोई भी जानकारी एक सिंगल क्लिक पर नई वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध हो पाएगी| कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के सभी अपर आयुक्त, उपायुक्त सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।

Free Traffic Exchange

Videos similaires