मंदसौर: रूठे हुए इंद्रदेव को मनाने का सिलसिला जारी

2020-07-30 4

मंदसौर जिले के शामगढ़ तहसील के असावती गांव में बारीश नही होने पर ग्रामीणो द्वारा बरसात को लेकर कई प्रकार के टोटके किये जा रहे हैं। जब से बरसात का मौसम चालू हुआ तब से कुछ ही बार शुरुआती बारिश होते देखा है। फसल बुवाई करने के बाद देखा गया कि इस क्षेत्र में इंद्रदेव किसानों से या यूं कह लें के इन क्षेत्रवासियों से नाराज होने के कारण बारिश नहीं कर पा रही हैं। देखा जाए तो देश में ऐसी कई जगह है जहां बारिश के कहर से लोग परेशान हैं। वही दूसरी ओर मध्य प्रदेश के कई ऐसे स्थान हैं, जहां लोग बारिश करने के लिए तरह-तरह के टोटके या काले जादू टोना अपना रहे हैं। इसी दौर में क्षेत्र में फसल को बचाने के लिए क्षेत्र वासियों ने इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए उज्जमनी मनाते है ईन्द्र देव प्रसन्न करते है। उन्हे प्रसन्न करने के लिए घर में चुल्हा नही जलाते है सभी लोग खेत खलियान या जंगल मे भोजन बनाकर सर्वप्रथम इंद्रदेव को प्रसन्न करते हुए प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है। जिससे इंद्रदेव प्रसन्न होकर क्षेत्र में बारिश करते हैं जो अधिक बार यह टोना टोटका या यह जादू सफल रहा है। अब देखना यह है कि इंद्रदेव क्षेत्रवासियों पर कृपा बरसाते हैं या नाराज होकर किसानों की फसल और क्षेत्रवासियों को मायूस करते हैं।

Videos similaires