कंप्यूटर बाबा के आश्रम को मिला निगम का नोटिस, बोले- भाजपा धर्म की हत्या भी करने लगी है

2020-07-28 74

लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकालने वाले कंप्यूटर बाबा के इंदौर स्थित दो आश्रमों को नगर निगम से नपती का नोटिस मिला है। आश्रमों को मिले नोटिस के बाद आज इंदौर में कंप्यूटर बाबा संत समाज के साथ मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान इंदौर में खुद के आश्रम की जमीन की नपती को लेकर कंप्यूटर बाबा ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है, इसे बचाने के लिए यदि जान भी देना पड़े तो भी तैयार है। इन दो आश्रमों के अलावा नर्मदा किनारे मेरे 14 आश्रम और है, मैं सब का पता दे दूंगा, सबको तोड़ दीजिए, लोकतंत्र की हत्या करते-करते भाजपा सरकार धर्म की हत्या भी करने लगी है। वहीं कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए विधायकों को गद्दार बताते हुए कंप्यूटर बाबा ने कहा कि उन्होंने लोकतंत्र से गद्दारी की है। कांग्रेस के संपर्क में भी कुछ भाजपा विधायक थे, लेकिन कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या नहीं करने का फैसला लिया। वही राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर भी उन्होंने कहा कि राम हमारे आराध्य हैं,  भूमि पूजन में चारों शंकराचार्य को बुलाना चाहिए, हजारों संतों ने राम मंदिर के लिए अपनी बलि दी है, लेकिन जब मंदिर बन रहा है तो संत समाज को नहीं पूछा जा रहा है, इस बात का दुख है। वही  प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कंप्यूटर बाबा ने कहा कि जनता ने इस बार कांग्रेस को वोट दिया था, भाजपा सरकार जीती नहीं तो लोकतंत्र की हत्या करके सरकार बनाई है। बाबा ने कहा कि उपचुनाव में धर्म और अधर्म के साथ सत्य और असत्य का भी फैसला होगा, क्योंकि धर्म के साथ जनता और साधु संत हैं, वही अधर्म के साथ कांग्रेस के गद्दार और भाजपा है। जिन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होना है वहां साधु संत जाएंगे और चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से गद्दारों की गद्दारी उजागर करेंगे।

Videos similaires