शहर के 26 वे अति खतरनाक मकान को निगम के अमले ने किया जमींदोज

2020-07-22 61

बारिश के मौसम में इंदौर नगर निगम की जर्जर मकानों को तोड़ने की कार्रवाई लगातार जारी है, जिसके चलते निगम ने चिन्हिंत आखरी 26वे अति खतरनाक मकान को जमीदोज कर दिया। दरअसल हर साल नगर निगम बारिश के पूर्व शहर के खतरनाक एवं अधिक खतरनाक मकानों की सूची तैयार कर उन्हें जमीनदोज करने की कार्रवाई करता है। इसी कड़ी में इस बार भी नगर निगम द्वारा शहर में 125 मकानों की सूची तैयार की गई थी, जिसमें 26 मकानों को चिन्हित कर अधिक खतरनाक घोषित किया गया था। साथ ही इन 26 मकानों पर कार्रवाई भी शुरू की गई थी। इसी क्रम में आज निगम ने कार्रवाई करते हुए जोन 12 के अंतर्गत आने वाले मुराई मोहल्ला इलाके में अति खतरनाक श्रेणी के आखिरी मकान को तोड़ने की कार्रवाई की। हालाकि, विवाद के स्थिति के मद्देनज़र यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं,माना जा रहा था कि स्थानीय नेता और रहवासी इस कार्रवाई का विरोध कर सकते है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बिना किसी विवाद के मकान को तोड़ दिया गया। निगम के अधिकारियों के मुताबिक शहर में अलग अलग जगहों पर 26 अति खतरनाक मकानों को चिन्हित किया गया था।जिन्हें लगातार तोड़ने का काम किया जा रहा है और आज इलाके की संवेदनशीलता के मद्देनजर केवल एहतियात के तौर पर पुलिस बल को बुलाया गया था। किसी तरह के विवाद की बात नहीं है।

Videos similaires