अखिल भारतीय गुर्जर देव सेना ने राजस्थान के मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

2020-07-17 15

मक्सी समीपस्थ ग्राम उपडी में राजस्थान की महत्वपूर्ण घटना पर अखिल भारतीय गुर्जर देव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर सिंह पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष भिमसिंह पटेल, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अमरचन्द्र बिरला, प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रतपसिंह गुर्जर व अन्य समाजसेवी के नेतृत्व में समीपस्थ ग्राम ऊपड़ी जिला देवास में सभी देव सैनिकों के द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन कर राजस्थान के मुख्यमंत्री के प्रति विरोध प्रदर्शन किया गया। सदस्यों ने कहा कि अभी जिस प्रकार की घटना राजस्थान में हमारे नेता गुर्जर समाज मे संपूर्ण भारत की शान और राजस्थान की 36 बिरादरीयों के लोकप्रिय नेता सचिन पायलट के साथ घटित हुई वह हर संघर्षशील, राष्ट्रहितेषी, विचारवान राजनेता की राजनीतिक हत्या के रूप में देखी जानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी को ध्यान रखकर सचिन पायलट को पुनः स सम्मान आदर पूर्वक पार्टी में लेना चाहिए, क्योंकि युवा लीडर सचीन पायलट की बदौलत राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी।

Free Traffic Exchange

Videos similaires