कानपुर: विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद साथी अमर की शादी का नया वीडियो आया सामने

2020-07-17 207

विकास दुबे के शॉर्प शूटर अमर दुबे और खुशी की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में खुशी के साथ प्रभात मिश्रा भी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। कानपुर कांड के कुछ दिन पहले ही अमर और खुशी की शादी हुई थी। बिकरू गांव कांड के आरोपी बदमाश अमर दुबे को हमीरपुर में एसटीएफ ने मार गिराया था। पुलिस ने उसकी पत्नी खुशी को भी साजिश में शामिल होने के आरोप में जेल भेज दिया था। जांच में पता चला था कि तीस तारीख को वो बिकरू पहुंची इसके दो दिन बाद वारदात को गई। ऐसे में उसमें उसकी भूमिका नहीं मिल रही है। खुद आलाधिकारियों का भी ये कहना था कि खुशी बेगुनाह है। बता दें कि कानपुर एनकाउंटर के बाद पुलिस के साथ हमीरपुर एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की 29 जून को शादी बंदूक के दम पर दहशतगर्द विकास दुबे के किलेनुमा घर में हुई थी। अमर दुबे पर दर्ज केसों की जानकारी के बाद युवती के घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया था तो विकास ने दबाव डालकर शादी करवा दी थी।

Videos similaires