अवैध पशु पैठ में पुलिस के सामने घूमते रहे माफिया, पुलिस ने व्यापारियों को पकड़ की खानापूर्ति

2020-07-09 29

अवैध पशु पैठ में पुलिस के सामने घूमते रहे माफिया। पुलिस ने पशु व्यापारियों को पकड़ा कई दिनों से दबंगों द्वारा अवैध रूप से पशु पैठ चलाई जा रही है। जिसमें दबंग अपनी दबंगता के बल पर पशु व्यापारियों से अवैध उगाही करने में जुटे हुए। सूचना पर पुलिस ने अवैध पशु पैठ पर छापा मारा। इस दौरान पशु पैठ चला रहे माफिया पुलिस के सामने घूमते रहे, लेकिन पुलिस पशु व्यापारियों को पकड़ कर खानापूर्ति करती रही। कैराना कांधला रोड पर पिछले कई दिन से स्थानीय कुछ दबंग लोगों के द्वारा बिना प्रशासन की अनुमति के सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से पशु पैठ चलाई जा रही हैं। जिसमें माफिया पशु व्यापारियों से 200 से 400 रूपए प्रति पशु वसूल रहे हैं। सूत्रों की माने तो अवैध पशु पैठ माफियाओ को कैराना थाना क्षेत्र के एक सीनियर पुलिस अधिकारी का संरक्षण प्राप्त हैं। पुलिस अधिकारी के संरक्षण में पशु पैठ माफिया पशु व्यापारियों से अवैध उगाही करते हैं। जिसका एक हिस्सा उक्त पुलिस अधिकारी को भी जाता हैं। गुरुवार को अवैध पशु पैठ की सूचना पर इमाम गेट चौंकी इंचार्ज अजय कसाना ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। छापे के दौरान पशु पैठ चलाने वाले माफिया पुलिस के सामने घूमते रहें, लेकिन पुलिस ने अवैध पशु पैठ से पशु व्यापारियों को गाड़ियों में भरकर कोतवाली भिजवा दिया। इस दौरान पुलिस ने करीब 20 पशु व्यापारी पकड़े तथा उनकी कई बाइके भी जब्त कर ली। पुलिस पशु व्यापारियों के खिलाफ कार्यवाही में जुटी हुई हैं। मामले में एसडीएम उद्भव त्रिपाठी का कहना है कि अवैध पशु पैठ से पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनके खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जो लोग अवैध पशु पैठ चला रहे हैं उनकी जांच कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Free Traffic Exchange

Videos similaires