अमेठी: मुंशीगंज व्यापार मंडल का हुआ गठन

2020-06-26 17

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद अमेठी के जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने व्यापर मण्डल को विस्तार करते हुए मुंशीगंज बाजार अमेठी व्यापार मंडल का गठन किया। जिसमें डॉ गोविंद राम वर्मा को मुंशीगंज बाजार व्यापार मंडल का संरक्षक, संदीप दूबे को अध्यक्ष, प्रवीण जायसवाल को वरिष्ठ महामंत्री, मनोज गुप्ता को महामंत्री, दिनेश जायसवाल को कोषाध्यक्ष व अजय मोदनवाल को संगठन मंत्री बनाया गया। वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप दूबे ने कहा कि जिला अध्यक्ष जी के द्वारा दिये गए निर्देशों को देखते हुए और व्यापारी हितो के लिए संगठन को और मजबूत करूँगा। वही इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष सुशील जायसवाल, जिला संगठन मंत्री संदीप मिश्र, युवा नगर कोषाध्यक्ष आनंद शुक्ल, युवा नगर मीडिया प्रभारी विनोद जायसवाल आदि उपस्थित रहे।