योग जीवन के लिए रामबाण है, संजीवनी बूटी है: भाजपा जिला अध्यक्ष

2020-06-22 3

सुलतानपुर। योग जीवन के लिए रामबाण है, संजीवनी बूटी है। आज संकट की घड़ी में योग से ही हम जीवन को सुखी बना सकते हैं। यही मार्ग निरोगता के पथ पर ले जाता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग एक पॉवर बूस्टर है। यह बातें भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर. ए. वर्मा ने गोमती अस्पताल परिसर में अपने परिवार के साथ योग क्रिया समाप्त होने के बाद उपस्थित जनों से कही। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पार्टी के आह्वान पर जिले के सभी 365 सेक्टरों के लगभग 2000 बूथों पर कार्यकर्त्ताओं व पदाधिकारियों ने अपने अपने घरों में योग क्रिया संपन्न की।

Free Traffic Exchange

Videos similaires