आज जयपुर से पहली फ्लाइट गई बेंगलुरू, मुम्बई की फ्लाइट भी हुई शुरू

2020-05-27 188


— इंडिगो की है फ्लाइट
— सुबह 6.10 बजे गई बेंगलुरू
— मुम्बई की फ्लाइट भी आज गई
— कल से नियमित हो सकती है मुम्बई की फ्लाइट
— घरेलू उड़ानों का आज तीसरा दिन


जयपुर। घरेलू उड़ानों का आज तीसरा दिन है। अब धीरे—धीरे यात्रीभार बढ़ने लगा है। आज सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर इंडिगो की फ्लाइट बेंगलुरू गई। इसी के साथ जयपुर एयरपोर्ट से आज फ्लाइट का संचालन शुरू हुआ। मुम्बई के लिए भी आज जयपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की पहली फ्लाइट गई। अब कल से इस फ्लाइट के नियमित होने की संभावना है।
आज बेंगलुरू मात्र 30 यात्रियों को लेकर फ्लाइट रवाना हुई, ​जबकी ये 180 सीट क्षमता का विमान है। वहीं मुम्बई जाने वाले यात्रियों की संख्या अच्छी रही। मुम्बई करीब 90 यात्री गए।

नहीं कर रहे यात्रा
कोरोना संक्रमण के कारण कई यात्री ऐसे भी हैं जो इन दिनों यात्रा करना पसंद नहीं कर रहे हैं। खासकर दूसरे राज्यों से आने जाने वाले इसका विशेष ध्यान रख रहे हैं। अभी बहुत ही जरूरी होने पर यात्री यात्रा कर रहे हैं। कई यात्री तो ऐसे हैं जो टिकट के बाद भी यात्रा नहीं कर रहे हैं। पहले वे अपने परिजनों से आने वाले शहर के हालचाल पूछ रहे हैं और उसी के बाद आगे की रणनीति तय कर रहे हैं।

Free Traffic Exchange

Videos similaires