लगातार बढ़ रहा कोरोना संक्रमितों की संख्या, अब तक 112 मामले आये सामने

2020-05-23 37

जौनपुर। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। महज़ दो दिनों में 64 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें शुक्रवार को 43 और शनिवार को 21 की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इन सबके बीच प्रशासन की चिंता प्रवासियों से फैल रहे संक्रमण पर ज़्यादा है। क्योंकि इनके आने से पहले जौनपुर ने अपने सभी मरीजों को ठीक कर लिया था। अब यहां कुल संख्या 112 हो गई है। इसमें दो को जान गंवानी पड़ी है।

दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात समेत कई प्रांतों से आने वाले प्रवासियों ने जौनपुर के माथे पर शिकन ला दी है। एक हफ्ते पहले यहां मिले सभी 8 मरीज़ ठीक होकर अपने घर चले गए थे। इसके बाद 14 मई को यहां ट्रेन और बसों से प्रवासियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। इस सभी के सैंपल भेजे गए तो रिपोर्ट पॉजिटिव आनी शुरू हो गई।

Free Traffic Exchange

Videos similaires