गरीब मजदूरों के लिए भगवान बने सोनू सूद, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #SonuSood

2020-05-23 1

कोरोना का कहर जारी है। सबसे ज्यादा परेशान प्रवासी मजदूर और गरीब हैं। इनका राजनैतिक फायदा तो हर कोई उठाता है। लेकिन बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन मजदूरों के लिए भगवान बन गए हैं। सोनू वाकई असली हीरो हैं वो लगातार मजदूरों की मदद कर रहे हैं। उन्हें घर तक पहुंचा रहे हैं। सोनू सूद ने कई लोगों को घर तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। सोशल मीडिया पर वो हर किसी की बात सुन रहे हैं। जिन्हें वो जानते नहीं है लेकिन उनका ट्विटर पर रिप्लाई जरुर देते हैं। कई लोगों ने ट्वीट के जरिए सोनू से मदद मांगी है। और सोनू लोगों से ट्वीट पर उनकी डिटेल्स मंगवाते हैं और उन्हें घर भेजने का काम कर रहे हैं। बिहार के रहने वाले एक व्यक्त‍ि ने ट्वीट कर बताया कि वे लोग पास के लिए पुलिस चौकी के कई चक्कर लगा चुके हैं। अभी वे धारावी में रहते हैं। लेकिन मदद के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। उस व्यक्त‍ि के ट्वीट पर सोनू ने उसे अपना डिटेल भेजने के लिए कहा है। सोनू ने लिखा- 'भाई चक्कर लगाना बंद करो और रिलैक्स करो। दो दिन में बिहार में अपने घर का पानी पियोगे, डिटेल्स भेजो'। एक शख्स ने लिखा कि उनका एक दोस्त वसई में है और दरभंगा अपने गांव जाना चाहता है, कृप्या उसकी मदद कीजिए बहुत परेशान हो चुका है। इस पर एक्टर ने लिखा, 'वो परसों अपने घर दरभंगा जा रहा है। डिटेल्स भेज देना जल्दी से।' एक जरूरतमंद ने लिखा, 'सर प्लीज ईस्ट यूपी में कहीं भी भेज दो, वहां से पैदल चले जाएंगे अपने गांव।' इस पर सोनू ने लिखा, 'पैदल क्यों जाओगे दोस्त? नंबर भेजो।' सोशल मीडिया पर सोनू की जमकर तारीफ की जा रही है। ट्विटर पर #SonuSood ट्रेंड कर रहा है।

Videos similaires