प्रवासी मजदूरों को दो माह तक मुफ्त अनाज देने पर सरकार से क्या पूछ रहा है मजदूर ?, देखिए कार्टूनिस्ट लोकेन्द्र की नजर से

2020-05-15 97

वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि प्रवासी मजदूरों को अगले दो महीने तक मुफ्त में राशन मिलेगा। इसके लिए राशन कार्ड का होना जरूरी नहीं है। इस घोषणा के बाद रामविलास पासवान ने FCI चेयरमैन को अनाज की सप्लाई शुरू करने का आदेश दिया है। प्रवासी मजदूरों के लिए आज मुफ्त राशन की घोषणा की गई। कल यानी 15 मई से इसकी शुरुआत हो जाएगी। उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि उन्होंने फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) के चेयरमैन को निर्देश दिया है कि वे शुक्रवार से प्रवासी मजदूरों के लिए राज्यों को अनाज की सप्लाई शुरू कर दे। राशन कार्ड नहीं होने पर भी प्रवासी मजदूरों को राशन मिलेगा। इसके लिए उन्हें मना नहीं किया जा सकता है। प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आत्मनिर्भर भारत पैकेज के दूसरी किस्त की घोषणा करते हुए अगल दो महीने तक मुफ्त में अनाज देने का ऐलान किया। इसके तहत 8 करोड़ प्रवासी मजदूरों को अगले दो महीने तक प्रति व्यक्ति मुफ्त पांच किलो अनाज और प्रति परिवार एक किलो चना दाल दी जाएगी। इसके लिए 3,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रवासी मजदूरों को दो माह तक मुफ्त अनाज देने पर सरकार से क्या पूछ रहा है मजदूर ?, देखिए कार्टूनिस्ट लोकेन्द्र की नजर से

Videos similaires