ग्रह कलेश के चलते किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

2020-05-04 3

सिंधौली क्षेत्र के ग्राम बिलंदपुर गद्दीपुर निवासी 15 वर्षीय विंकल सिंह ने गृह कलेश के चलते अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। किशोर बीती रात घर से नाराज होकर खेत पर गया था, जहां उसने अपने खेत के पड़ोस में खेत सिंचाई करने वाली पानी के बंबे में रस्सी से लटक कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है। मृतक विंकल सिंह के पिता चमन सिंह ने बताया कि उसकी किसी से रंजिश नहीं थी। किशोर के परिजनों ने बताया कि चमन सिंह के पिता रामचंद्र सिंह सुबह अपने पौत्र को ढूंढते हुए खेत पर पहुंचे जहां वह अपने पोते का लटकता शव देखकर दंग रह गए। किशोर के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Videos similaires