कोरोना पॉजिटिव को लेकर जिला अधिकारी शामली की अहम जानकारी

2020-05-02 57

जिलाधिकारी शामली जसजीत कौर ने बताया कि जनपद में अब तक18 केस कोरोना पॉजिटिव थे ,उन्होंने बताया कि अब जनपद में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नही रहा है सभी व्यक्ति निगेटिव हो चुके हैं।उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जनपद शामली में पहला केस 24 मार्च को मिला था जो कि दुबई से यात्रा करके लौटा था और 10 दिन बाद उसमें  कोरोना संक्रमण मिला था। जिसके बाद उसका प्रथम सीएचसी शामली में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में उपचार किया गया था। उपचार के बाद स्वस्थ होने पर उसको उसके घर भेजा गया था। उन्होंने बताया कि उसके बाद 02 अप्रैल से लगातार कई केस आये जिसमें 02केस बांग्लादेश,01केस असम,08 केस त्रिपुरा ,और 03 केस बागपत तथा 03 केस तैमूरसा में लगातार मिले।उन्होंने यह भी बताया कि जनपद शामली में आखरी कोरोना पॉजिटिव केस 17 अप्रैल 2020 को मिला था।जिसके बाद इन सभी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिंझाना में बनाए गए (कोविड-19) हॉस्पिटल में डॉक्टरों की निगरानी में उपचार कराया गया।उन्होंने बताया कि उपरोक्त मरीजों की डॉक्टर द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की गई जिसके परिणाम स्वरूप सभी स्वस्थ हो गए। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में एक केस कोरोना पॉजिटिव रह गया था।उसकी दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव प्राप्त हुई है।उन्होंने बताया कि अब जनपद में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कुल 18 केस में से 14 तबलीग से संबंधित एवं 4 केस नॉन तब्लीगी के थे।सभी केस पूर्णता ठीक हो गए।उन्होंने बताया कि अब इनको 28 दिन के लिए इंस्टीट्यूशनल मेडिकल सुविधा में रखा जाएगा।

Free Traffic Exchange

Videos similaires