उत्तर प्रदेश की फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव में समीकरण बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं। बुधवार को जारी मतगणना में समाजवादी पार्टी (सपा) दोनों ही सीटों पर अपराजेय बढ़त बना ली है। गोरखपुर सीट पर पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और फूलपूर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कब्जा था।