करेंगे सख्ती, लेकिन सुरक्षा का भी रखेंगे ध्यान

2020-04-22 32

चूरू. सड़क पर घूमते समय किसी पुलिसकर्मी के जाते समय रोकना हम अखरता है।लेकिन कोरोना संकट में जरूरी है कि हम केवल बहुत महत्वपूर्ण काम होने पर ही बाहर निकले।पुलिस दिन-रात माइक, पम्पलेट, ऑनलाइन प्रतियोगिता करवाकर समझाइश में लगी है, इस दौरान सख्ती भी दिखने को मिलती है।लेकिन सख्ती के साथ पुलिसकर्मी हमारी सुरक्षा का ध्यान रखे हुए है।लॉकडाउन से अब तक पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशानुसार पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबल हमारी सुरक्षा के लिए सुबह शाम मास्क बनाने में जुटी हुई है।टेलर मॉस्टर किशनराम के निर्देशन में महिला कांस्टेबल गीता महला, शबनम कंवर व कृष्णा अबत क करीब तीन हजार मास्क बना चुकी है।जिन्हें जवानों सहित शहर में वितरण किया गया है। कांस्टेबल गीता ने बताया कि इसमें जवान सहयोग कर रहे हैं, प्रतिदिन कोई न कोई जवान वर्दी का कपड़ा लाकर देता है, जिससे मास्क तैयार किए जा रहे हैं।टेलर मॉस्टर किशनाराम ने बताया कि पहले लास्टिक बाजार में मिल जाता था।लेकिन अब सप्लाई कम होने से अलग से रस्सी बनानी पड़ रही है।पहले इस काम में छह महिलाएं थी, लेकिन अब ये तीन महिला कांस्टेबल जुटी हैं। महिला कांस्टेबल कृष्णा गर्भवती है, लेकिन संकट की इस घड़ी में फर्ज को नहीं भूली हैं।हालांकि अब सिलाई नहीं कर पा रही है।मास्क में डोरी लगाने का काम वहीं करती हैं। गर्भवती होने से कुछ परेशानी है, लेकिन फिर भी काम में जुटी हुई हैं।शबनम मास्क बनाने का काम कर रही है। तीनों महिला कांस्टेबल सुबह नौ से डेढ़ व दोपहर को ढाई से छह बजे तक काम करती हैं। इधर कोरोना वायरस को लेकर शहर सहित जिले में लॉकडाउन व कफ्र्यू लगा हुआ है। शहर में कानून व्यवस्था देखने के लिए पुलिस अधीक्षक (टाइगर) तेजस्वनी गौतम ने शहर का दौरा किया।इस दौरान स्वयं की गाड़ी में नहीं बैठकर नियमित गश्त की गाड़ी में सवार हुई।उन्होंने गली-मोहल्लों में माइक से लॉकडाउन में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।गली-मोहल्लों में बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों को कोरोना की चेन तोडऩे के लिए अन्दर रहने का संदेश दिया। उन्होंने चेताया कि पुलिस का सहयोग नहीं करने वालों पर सख्ती की जाएगी।पाइंटों पर तैनात पुलिसकर्मियों को बेवजह घूमने वालों के वाहन सीज करने के निर्देश दिए गए।

Free Traffic Exchange