इटावा: जनपद के गरीब बेसहारा लोगो की मदद के लिए आगे आए शहर के नेतागण व संस्थाएं

2020-04-22 3

इटावा जनपद की सदर विधायका सरिता भदौरिया आज बसरेहर विकास खंड कार्यालय में पहुंची। जहां पर उन्होंने गरीब जरूरतमंद लोगों को खाद सामग्री वितरित की। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे ने बलरई के एक मैरिज होम में गांवों से आये गरीब, असहाय, वृद्ध व विधवा महिलाओं को राशन वितरित किया। वहीं जसवंतनगर की नव गठित संस्कार विकास समिति द्वारा करोना वैश्विक महामारी के कारण लॉकडाउन के दौरान दैनिक मजदूरों एवं बेसहारा जरूरतमंद 51 परिवारों को चिन्हित कर खाद्य सामग्री का वितरण किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने संगठन पदाधिकारियों से एकत्रित खाद्य सामग्री क्षेत्रीय विधायक साबित्री कठेरिया और भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे की मौजूदगी में भरथना के मोहल्ला मोतीगंज में नगर के पच्चीस वार्डो से उपस्थित हुए करीब सत्तर गरीब असहाय दिव्यांगजनों को खाद्यान सामग्री का वितरण किया गया है।

Videos similaires