पाकिस्तान से आई गीता ने साइन लैंग्वेज में की लॉक डाउन का पालन करने की अपील

2020-04-20 80

मध्य प्रदेश के सबसे ज्यादा कोराेना प्रभावित शहर इंदौर में रह रही पाकिस्तान से आई गीता ने साइन लैंग्वेज में लॉकडाउन का पालन करने की अपील लोगों से की है। गीता ने अपने संदेश में कहा पूरे विश्वभर में काेराना महामारी बढ़ती जा रही है। मैं गीता इंदौर में मूक बधिर संस्था में सुरक्षित हूं। मेरे साथ यहां और भी लड़के-लड़कियां सावधानी और धैर्यपूर्वक रह रहे हैं। ये वे बच्चे हैं तो दूसरे शहरों से आकर यहां पढ़ रहे हैं और अपने घर नहीं जा पाए हैं। हम सभी मास्क का उपयोग करते हैं। समय-समय पर हाथों को धोते हैं। दूरियां बनाकर रखते हैं। आप भी ऐसा ही करें। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि यह बीमारी विश्व से जल्द ही हट जाए।

Free Traffic Exchange

Videos similaires