Nirbhaya case latest update। निर्भया के इस दोषी ने खुद को क्यों पहुंचाई चोट?

2020-04-14 0

जबसे दिल्ली हाईकोर्ट ने निर्भया के चारों दोषियों को अलग—अलग फांसी देने की याचिका नामंजूर की है, तभी से चारों में से कोई न कोई दोषी इस फांसी की सजा को टालने के हथकंडे अपना रहा है। वकील एपी सिंह भी इसमें उनका पूरा साथ दे रहे हैं। अब निर्भया के एक दो षी विनय ने तिहाड़ जेल में दीवार से टकराकर खुद अपना सिर फोड़ लिया है। 16 फरवरी को उसने खुद को इस तरह चोटिल कर लिया था। इससे उसके सिर के साथ ही हाथों में भी चोट आई है। इस खबर के बाद वकील एपी सिंह ने पटियाला हाउस कोर्ट में दोषी विनय शर्मा के लिए नई याचिका दाखिल की है। इस याचिका में उसकी मानसिक हालत खराब होने की बात कही गई है। इसके लिए उसे दिल्ली के ही शाहदरा स्थिति मेंटल हॉस्पिटल भर्ती कराए जाने की मांग की है।