UP Coronavirus Lockdown को लेकर CM Yogi सख्त, 15 जिलों के Hotspot पूरी तरह से सील

2020-04-09 6

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ ने सरकार ने राज्य में बढ़ते Corona मामलों के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राज्य के 15 जिलों के कोरोना हॉटस्पॉट को सील करने का निर्णय लिया है। आज रात यानी बुधवार 12 बजे के बाद उत्तर प्रदेश के 15 जिलों के हॉटस्पॉट पूरी तरह से सील कर दिए जाएंगे।

हॉटस्पॉट से तात्पर्य ऐसे स्थानों से है, जहां कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिनमें 15 जिलों को सील करने का निर्णय भी शामिल है।

इन 15 जिलों में लखनऊ, बुलंदशहर, आगरा, ग़ाज़ियाबाद, नोएडा, महाराजगंज, शामली, बस्ती, फ़िरोज़ाबाद, कानपुर, मेरठ, बरेली, सीतापुर और सहारनपुर जिले शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि सुबह 15 जिलों को सील करने की बात सामने आई थी, जबकि शाम को इसमें थोड़ा परिवर्तन करके हॉटस्पॉट को ही सील करने का निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाए साथ ही साथ पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों को सैनिटाइज किया जाए। उत्तरप्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि तबलीगी जमात में बहुत सारे लोगों की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आई हैं और संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ा है।