इटावा: UP सरकार ने किसानों का कर्जा माफ किया, हम यूं ही विकास करते रहेंगे-कृषि मंत्री

2020-03-19 3

इटावा जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही गुरुवार को इटावा पहुंचे। जहां पर उन्होंने कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का जायजा लिया। वहीं विकास कार्यों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों का कर्जा माफ किया है। जबकि समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकाल में कई किसानों का कर्जा माफ नहीं किया था। वहीं उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने से पहले बाहर के लोग आने में डरते था। लेकिन हमारी सरकार बनते ही लोगों का डर दूर हो गया। हमारी सरकार ने पूरे उत्तर प्रदेश में सभी जिलों में 24 में से 20 घंटे बिजली देने का वादा किया था और 20 घंटे बिजली दी जा रही है। वहीं विकास कार्यों की बात की जाए पहले की सरकार से ज्यादा भाजपा सरकार ने विकास किया है। वहीं ओलावृष्टि बारिश से किसानों की फसलों की जांच करने के बाद उनके खाते में मुआबजे की राशि भी तुरंत दी गई। और आगे भी हमारी सरकार विकास कार्यों पर ध्यान देते रहेगी और गरीबों के लिए तमाम योजना चलाती रहेगी। 

Videos similaires