सुवासरा: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरदीपसिंह डंग के फोटो पर पोती कालिख

2020-03-19 148

ब्लॉक कांग्रेस के तत्वावधान में नगर में कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सभा चोक पर विधायक हरदीपसिंह डंग के फोटो पर पहले कालिख पोती और उसके बाद जूते की माला पहनाकर पुतला दहन कर पैरों से रौंदा। विधायक के गृह नगर में इस तरह का यह पहला विरोध दर्ज कराया गया। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा यह विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश पाटीदार ने कहा कि विधायक हरदीपसिंह डंग गद्दार है। उन्होंने रुपयों के लिए पार्टी और कार्यकर्ताओं की भावना के साथ खिलवाड़ किया है। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें तीन बार विधानसभा के लिए टिकट दिया। दो बार विधायक भी इसी पार्टी की बदौलत बने। इसके बावजूद उन्होंने कार्यकर्ताओ की मेहनत व प्यार को मिट्टी में मिला दिया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष परमेश्वर पाटीदार ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने क्षेत्र में आयी प्राकृतिक आपदा के दौरान पूरी विधानसभा के किसानों को 100 प्रतिशत मुआवजा दिया। हजारो किसानों के ऋण माफ किये। लेकिन विधायक ने अपने स्वार्थ की खातिर सौदेबाजी कर सरकार को संकट में डाल दिया। क्षेत्र की जनता उन्हें कभी माफ नही करेगी। कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद नगर परिषद के कर्मचारियो ने सभा चोक पर लगे विधायक के कालिख पुते पोस्टर को वहां से हटाया।

Videos similaires