राजवाड़ा पर चली निगम की मुहीम, फुटपाथ से हटाया गया अतिक्रमण

2020-02-24 55

निगम के नए प्रशासक आकाश त्रिपाठी द्वारा हेरिटेज बिल्डिंगों को संवारने के काम को प्राथमिकता से लेने के बाद निगम का अमला भी सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में निगम की टीम ने आज शहर के हृदय स्थल राजवाड़ा के आसपास अतिक्रमण हटाने की मुहीम को अंजाम दिया। निगम के अमले ने राजवाड़ा से पिपली बाजार, बर्तन बाजार और मारोठिया क्षेत्र में फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त बनाने की मुहीम चलाई। इस दौरान निगम की टीम ने फुटपाथ पर अवैध रूप से कब्जा कर दुकानें संचालित करने वाले व्यापारियों को हटाने के साथ ठेले भी जब्त किए। व्यापारियों ने निगम की इस मुहिम का हल्का विरोध भी किया, लेकिन निगम के दल बल के साथ कार्रवाई करने के चलते व्यापारी अपना सामान हटाने को मजबूर दिखाई दिए। निगम के कार्यपालन यंत्री ओपी गोयल ने बताया कि निगम आयुक्त के आदेश पर लगातार शहर में फुटपाथ को अवैध कब्जों से मुक्त बनाने की कवायद की जा रही है। शहर के हृदय स्थल सहित अन्य क्षेत्रों में मुहिम चलाकर सभी अवैध अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

Free Traffic Exchange

Videos similaires