प्रतिदिन की तरह आज भी मजदूरों को भट्ठा मजदूर पानी देने गया था। भट्ठे से कुछ दूरी पर ट्यूबबेल लगा था। भट्ठा मजदूर ट्यूबबेल चलाने के दौरान करीब तीस फीट गहरे गड्ढे में नीचे बंधे पंखे पर अचानक गिर गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मजदूर ईंट के भट्ठे पर काम करता था। यह मामला थाना लोनी कटरा क्षेत्र के मनी का पुरवा गांव का है।