पिंक बेल्ट मिशन के तहत एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में छात्राओं ने दिखाया दम

2020-02-19 4

आगरा।  एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में हजारों छात्राओं ने दिखाया दम. पिंक वर्ल्ड मिशन के तहत आत्मरक्षा के ट्रेनिंग के लिए हजारों की तादात में महिलऐ और छात्राएं स्टेडियम में एक साथ जुटी. पहली बार इतनी भारी संख्या में महिलाओं और छात्राओं ने ट्रेनिंग लेते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया। पिंक बेल्ट मिशन के तहत ताज नगरी में छात्राओं और महिलाओं का भारी संख्या में आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी गई. यह अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड रही. इस दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी सर्वे के लिए मौजूद रही. कार्यक्रम में करीब 107 स्कूलों की छात्राओं और कई सामाजिक संगठनों ने भी भाग लिया. पिंक बेल्ट मिशन की संस्थापक अपर्णा राजावत ने छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

Videos similaires