सुल्तानपुर: पहली पत्नी ने खोली दूल्हे की पोल, लौटी बारात

2020-02-14 11

सुल्तानपुर में अजीब मामला सामने आया है जहां दुल्हें की पहली पत्नि ने अपने पति की पोल खोल दी, जिससे उसकी दूसरी शादी होने से रूक गई और नई दुल्हन के परिवार वालों ने बारात वापस कर दी। बताया जा रहा है कि दूल्हे ने करीब दो वर्ष पहले ही लड़की से मंदिर में शादी की थी, फिलहाल लड़की वाले लड़के वालों पर कानूनी कार्यवाही के लिए रुके हुए हैं। लड़के वालों ने लड़की वालों के खर्च हुए 9 लाख रुपए में से 8 लाख रुपए देने की बात कही है। यह मामला हलियापुर थानाक्षेत्र के जरईकला गांव का है। जहां इसी गांव की रहने वाली रुचि सिंह लड़की का विवाह गोण्डा जिले के उमरी बेगमगंज थानाक्षेत्र के कोटिया गांव के रहने वाले अंकित सिंह से तय हुई थी। बारात के समय पर ही हलियापुर थाने की पुलिस दुल्हन के घर पहुंच गई। पुलिस ने दुल्हन के घर वालों को जो बताया तो उनके होश उड़ गए और लड़की वालों ने दूल्हे के साथ अपनी लड़की की शादी करने से इनकार कर दिया।

Free Traffic Exchange

Videos similaires