हादसों को रोकने में नाकाम जिम्मेदार

2020-02-12 1

कानपूर देहात। हादसों के बाद भी नहर विभाग व प्रशासनिक अधिकारी नहीं जागे। अभी तक निचली राम गंगा नहर शहबाजपुर में टूटे पुल की रेलिंग नई बनी है। जिसके चलते हादसों की प्रबल आशंका है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर रोष व्याप्त है। रसूलाबाद क्षेत्र के शहबाजपुर से निकली निचली राम गंगा नहर के पुल की रेलिंग टूटी होने के चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया गया लेकिन पुल की रेलिंग को  दुरुस्त नहीं किया गया। सकरा पुल होने के चलते अक्सर वाहन फंस जाते हैं और हादसे भी हो जाते हैं। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता आम जनमानस पर भारी पड़ सकती है।

Videos similaires