नदीम जावेद का हमला: यूपी के खराब हालात के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है क्या?

2020-02-08 10

अमेठी : सुल्तानपुर. कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद ने शनिवार को जिले के गोसाईगंज के इटकौली में एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि अगर आप ये समझते हैं के हिंदुस्तान के लोग आपसे डरते हैं, हिंदुस्तान का मुसलमान आपसे डरता है हिंदुस्तान का आम आदमी आपसे डरता है। तो ये आपकी भूल है। हम संविधान से डरते हैं आपसे डरने वाले नही हैं। यूपी पूरे देश में डकैती में एक नंबर पर है। महिलाओं के साथ बलात्कार में एक नंबर पर है। महिला उत्पीड़न में एक नंबर पर है। हत्या और छिनैती में एक नंबर पर है। यहां से प्रधानमंत्री जीतकर जाते हैं, रक्षा मंत्री यहां से जीतकर जाते हैं। बीजेपी को इतनी सीटें 2014 और 2019 में यूपी से मिलीं। अजय सिंह बिष्ट देश में क्रांतिकारी बने घूम रहे। यूपी के हालात इतने खराब हैं इसका जिम्मेदार कौन है? पाकिस्तान जिम्मेदार हैं।

Videos similaires