मुंबई: प्राइड परेड में शामिल 51 लोगों पर देशद्रोह का मुक़दमा

2020-02-07 21


एलजीबीटीक्यू समुदाय के 51 लोगों पर देशद्रोह का मुक़दमा दर्ज किया गया है। उनपर आरोप लगाया गया है की 1 फरवरी को मुंबई में प्राईड परेड के दौरान देशविरोधी नारे लगाए। प्राइड परेड में शामिल विहान ने गोन्यूज़ से बात की। उन्होंने बताया कि प्राइड परेड के दौरान सरकार के ख़िलाफ़ नारे लगाए गए हैं। विहान के मुताबिक़ सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी करने पर देशद्रोह का मुक़दमा उनके समझ नहीं आया। देखिये गोन्यूज़ संवाददाता अंजलि ओझा ने परेड में शामिल विहान से बात की।