सिंधिया को बनाया जाना चाहिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष: परिवहन मंत्री

2020-01-22 109

इंदौर में अपने समर्थक के वैशाली नगर स्थित निजी निवास पर पहुंचे परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि अगर उनकी इच्छा जानी जाए तो सिंधिया जी को मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाना चाहिए, इससे कार्यकर्ताओं में जान आएगी, पार्टी को नई ताकत मिलेगी। हालांकि दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे की गुटबाजी पर बोलने से मंत्री जी बचते नजर आए। वही दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली जिम्मेदारी पर बोले परिवहन मंत्री कि पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपी है, विश्वास किया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। राजगढ़ कलेक्टर द्वारा की गई घटना पर बोले परिवहन मंत्री कि क्रिया की प्रतिक्रिया होती है, जो भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया, उसका जवाब कलेक्टर ने उन्हें दिया। आंदोलन करने के पहले भाजपा के कार्यकर्ताओं को अपने 15 साल के इतिहास के बारे में देखना चाहिए, जो उन्होंने अधिकारियों के साथ किया वह ठीक नहीं था। शिवराज के कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप पर बोले परिवहन मंत्री अभी 1 साल ही सरकार को हुआ है, ऐसे में कहा कि भ्रष्टाचार का झूठा आरोप लगा रहे हैं शिवराज। उल्टा उन्होंने शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगा दिए।

Free Traffic Exchange

Videos similaires