पिता की जिद ने बदली दिव्यांग बालक की जिंदगी

2020-01-19 272

इटावा (उत्तर प्रदेश). दोनों हाथों से दिव्यांग 13 साल का अबु हमजा अपने पैरों से पेन पकड़कर लिखता है और पैरों से ही कंप्यूटर चलाता है। 5 साल की उम्र में 11 हजार केवीए की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसके दोनों हाथ चले गए थे। दोनों हाथ न होने के बावजूद अबु पूरी तरह सामान्य बच्चों की तरह जीने की कोशिश करता है। पैरों से लिखने और कंप्यूटर चलाने के अलावा वह खुद करीब डेढ़ किलोमीटर तक साइकिल चलाकर स्कूल जाता है।

Videos similaires