जावेद अख्तर की बर्थ-डे पार्टी

2020-01-17 591

बॉलीवुड डेस्क. मशहूर गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर शुक्रवार (17 जनवरी) को 75 साल के हो गए। इस मौके पर गुरुवार को मुंबई में उनके लिए एक खास पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। अख्तर के परिवार के सदस्यों के अलावा यहां अनिल कपूर, आमिर खान, किरण राव, उर्मिला मातोंडकर, तब्बू, बोनी कपूर, सतीश कौशिक, दिव्या दत्ता, बाबा आजमी, तन्वी आजमी समेत कई सितारे नजर आए।