केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर देशव्यापी बैंक हड़ताल, इंदौर ने दिया हड़ताल को समर्थन

2020-01-08 13

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आज देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। कई बैंक यूनियनों ने इस हड़ताल में सहमति जाहिर की है। केंद्र सरकार की बैकिंग सुधारो और श्रम नीतियों के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। हड़ताल के माध्यम से यूनियन केंद्र सरकार से वेतन वृद्धि और अन्य लाभों की भी मांग कर रही है। इंदौर में भी हड़ताल का खासा असर नजर आ रहा है। इंदौर के बैंक भी राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल है। इंदौर में भी बैंक यूनियंस ने हड़ताल का समर्थन करते हुए मोदी सरकार की नीतियों के विरोध में रैली निकाली। इंदौर के सांठा बाजार से बजाज खाना चौक तक रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में बैंक कर्मचारी अधिकारी शामिल हुए।

Free Traffic Exchange

Videos similaires