इंदौर. दिगंबर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्य विद्यासागरजी महाराज ने रविवार को इंदौर में मंगल प्रवेश किया। कड़ाके की ठंड में आचार्य के स्वागत के लिए जगह-जगह मंच लगाए गए थे। आचार्यश्री ने 31 संतों के संघ के साथ शहर में प्रवेश किया। बड़वानी से इंदौर की ओर रुख करने के बाद 6 दिन में वे 40 किमी विहार कर चुके हैं। इससे पहले वे 1999 में शहर आए थे। आचार्य विद्यासागरजी सबसे पहले 1967 में ब्रह्मचारी विद्याधर के रूप में आचार्य देषभूषणजी महाराज के संघ के साथ तीन दिन के लिए 25 जनवरी को इंदौर आए थे।