आचार्य विद्यासागर महाराज इंदौर में करेंगे मंगल प्रवेश

2020-01-04 1

इंदौर. आचार्य विद्या सागर महाराज के कदम लगातार इंदौर की और बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार सुबह भी आचार्य ने विहार किया। इंदौर की ओर बढ़ रहे आचार्य के दर्शन को बड़ी संख्या में समाजजन पहुंचे और विहार में शामिल हुए। आचार्य के 20 साल बाद इंदौर आने से समाजजनों में खुशी और उत्साह का माहौल है। संभवत रविवार दोपहर आचार्य इंदौर पहुंच जाएंगे। आचार्य का भव्य मंगल जुलूस निकलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे। इधर, पुलिस प्रशासन भी आचार्य के इंदौर आने पर व्यवस्थाओं को लेकर मुस्तैद है।