कश्मीर में कड़ाके की ठंड, डल झील जमी, द्रास बनी देश की सबसे ठंडी जगह

2019-12-26 318

kashmir-cold-dal-lake-freezes-temperature-in-dras-sector-minus

श्रीनगर। पूरे उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कश्मीर में तो हालात और भी खराब हैं। यहां द्रास सेक्टर में तापमान -30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। द्रास देश की सबसे ठंडी जगह बन गई है। यहां ठंड इतनी अधिक है कि डल झील के बाहरी हिस्से तक जम चुके हैं। श्रीनगर में बीती रात मौसम की सबसे अधिक ठंडी रात दर्ज की गई। यहां तापमान -5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

Videos similaires