प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय परिसर छावनी में तब्दील

2019-12-19 13

प्रदेश में युवाओं को रोजगार उपलब्ध नहीं करवाने और बेरोजगार युवाओं को रोजगार भत्ता नहीं देने के मामले में भाजपा युवा मोर्चा ने मैदान संभाल लिया है। आज भाजयुमो प्रदेश व्यापी प्रदर्शन कर सरकार को चुनौती दे चुका है। ऐसे में भाजयुमो के प्रदर्शन के चलते पुलिस ने भी मैदान संभाल लिया है। इंदौर के कलेक्टर कार्यालय परिसर को छावनी में तब्दील किया जा चुका है। कार्यालय परिसर के बाहर पुलिस वॉटर कैनल और गिरफ्तारी वाहन के साथ मौजूद है। कहा जा रहा है कि यदि बिना अनुमति भाजयुमो धरना प्रदर्शन करता है तो पुलिस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भी कर सकती है। गौरतलब है कि पुलिस ने परिसर से कुछ दूरी पर ही बेरीगेट्स लगाकर कार्यकर्ताओं को आने से रोक दिया है। बावजूद इसके भाजयुमो कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय परिसर पहुंच रहे हैं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे हैं।

Videos similaires