दुष्कर्म के बाद युवती को जिंदा जलाया

2019-12-14 389

फतेहपुर. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दुष्कर्म के बाद युवती को जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रुप से झुलसी युवती को कानपुर रेफर किया गया। युवती ने रिश्ते में चाचा लगने वाले एक युवक पर आरोप लगाया है। मामला हुसैनगंज गांव का है। डीएम संजीव सिंह ने कहा- पीड़ित के भाई की तहरीर जांच में सामने आया है कि, आरोपी चाचा व युवती के बीच दो साल से प्रेम संबंध था। जिसके संबंध में शनिवार को पंचायत हुई। पंचायत ने दोनों को अलग अलग रहने की हिदायत दी थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर आग लगाने की दुखद घटना सामने आई है। सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। इसके बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

Videos similaires